समुंदर में डूबे टाइटेनिक जहाज तक पर्यटकों को ले जाने वाली पनडुब्बी हुई एटलांटिक महासागर में गायब,, खोजने का काम जारी

Submarine carrying tourists to the sunken Titanic ship disappeared in the Atlantic Ocean, search continues

टाइटेनिक जहाज के समुद्र में डूब जाने के सम्बंध में तो आप सबने खूब सुना और फ़िल्म में देखा होगा। मगर एक खबर उस पनडुब्बी के बारे में भी प्रकाश में आई है जिससे समुंदर में समाए टाइटेनिक के मलबे तक पर्यटकों ले जाया गया था। बीबीसी की रिपोर्ट्स के अनुसार टाइटेनिक के बारे में जहाज़ के मलबे तक पर्यटकों को ले जाने वाली पनडुब्बी एटलांटिक महासागर में ग़ायब हो गई है और पनडुब्बी को खोजने का काम जारी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बॉस्टन कोस्टगार्ड ने बीबीसी को बताया है कि पनडुब्बी को खोजने के लिए एक बड़ा अभियान चलाया जा रहा है। अभी फ़िलहाल ये नहीं मालूम कि पनडुब्बी में कितने पर्यटक सवार थे। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार छोटी-छोटी पन्नडुबियां अक्सर पर्यटकों को टाइटैनिक के मलबे तक ले जाती रही हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दुनिया का मशहूर जहाज़ टाइटैनिक 1912 में समुद्र में डूब गया था उस हादसे में 1,500 से अधिक लोग मारे गए थे। रिपोर्ट के अनुसार टाइटैनिक जहाज पर पर कुल 2,200 लोग सवार थे।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार अब इस जहाज़ का मलबा समुद्र तल पर 3,800 मीटर की गहराई पर है. ये मलबा कनाडा के समुद्र तट से कोई 600 किलोमीटर दूर है। वर्ष 1985 में गर्क हुए टाइटैनिक का मलबा मिला था।

Leave a Comment