भाजपा जिलाध्यक्ष ने विशिष्टजनो को मोदी सरकार के उपलब्धियों की बुक वितरित की,,

BJP District President distributed the book of achievements of Modi government to the distinguished people.

(रिपोर्ट – अमित चतुर्वेदी )

Auraiya news today । लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा शंखनाद होने पर भाजपा की केंद्र सरकार के 9वर्ष की उपलब्धि और डोर-टू-डोर अभियान की शुरुआत होने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राम मिश्रा ने दूसरे दिन भी सरकार की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाकर अभियान बढ़ाने के प्रयास जारी रखा। बूथ से लेकर मंडल,जिला स्तर पर संगठनात्मक जिम्मेदार कार्यकता पूरी ताकत झोंक रहे है। मंगलवार को दिबियापुर में जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्र ने नगर में कई विशिष्टजनों के आवास पर जाकर वार्ता करते हुए लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर स्थिति को जाना। इसके साथ ही सरकार की योजनाओं व विकास कार्यों के पत्रकों को महिलाओं व युवकों को देकर चर्चा की। सरकार की कार्यशैली को आधार बनाते हुए संवाद किया । उधर उमरी स्थित गायत्री शक्ति पीठ पर बने मंदिर के दर्शन भी किए। इस मौके पर शांति माधव त्रिपाठी,विकास त्रिपाठी,पंकज तिवारी, विजय,सुमन चतुर्वेदी, पारस नाथ दुबे,कन्हैया पांडेय, राजा भदौरिया आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment