विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान,,

Married woman hanged herself

एक दिन पहले बकरीद मनाने पति संग जयपुर से आई थी, 2019 में हुई थी शादी

(रिपोर्ट – अमित चतुर्वेदी)

Auraiya news today ।फफूंद थाना क्षेत्र के दखलीपुर में एक विवाहिता का शव संदिग्ध हालत में घर के कमरे में दुपट्टे के फंदे पर लटका मिला। सुबह परिजनों ने नवविवाहिता का शव लटका देखा तो चीख पुकार मच गई। सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग पहुंच गये। जिन्होंने पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मुस्लिम परिवार में बकरीद के पर्व पर कोहराम मच गया। जनपद कानपुर देहात के थाना राजपुर क्षेत्र के गांव रमऊ निवासी सलीम ने अपनी 22 वर्षीय पुत्री निशा की शादी फफूंद थाना क्षेत्र के गांव दखलीपुर निवासी समसुद्दीन के बड़े पुत्र आमिर के साथ विगत 12 नवम्बर 2019 को की थी। आमिर जयपुर में प्राइवेट नौकरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता है। विगत एक माह पूर्व आमिर घर आया जहां ‘पत्नी को लेकर अपने साथ मे जयपुर चला गया। बकरीद के त्योहार की वजह से वह बुधवार की सुबह पत्नी व बच्चे को लेकर गांव घर पर आया। जहां से चादर चढ़ाने के लिए मकन्दपुर पत्नी को लेकर चला गया। रात को वापस आया पत्नी के साथ मे कमरे में सो गया। तभी रात्रि में पत्नी ने छत के कुंडे में दुपट्टे से फांसी का फंदा बना कर आत्महत्या कर ली।


सुबह बच्ची के रोने पर पति जगा तो देखा कि पत्नी फांसी पर झूल रही है। यह नजारा देख वह रोने लगा। चीख पुकार की आवाज सुनकर स्वजन व गांव के लोग आ गये। जिन्होंने मायके पक्ष को सूचना दी। मायके पक्ष के लोगों के आने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। घटना स्थल पर फोरेंसिक टीम, अपर पुलिस अधीक्षक दिगम्बर सिह कुशवाह, सीओ भरत पासवान, प्रभारी निरीक्षक जीवाराम सहित तहसीलदार घटना स्थल पर पहुंचे।
उन्होंने जांच पड़ताल करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतका के एक पुत्री महक दो वर्ष की है। सीओ अजीतमल भरत पासवान ने बताया कि दखलीपुर गांव में घर के अंदर एक विवाहिता ने फांसी लगाई थी, कारण क्या रहा यह जांच का विषय है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Leave a Comment