छत पर सो रहे युवक की नीचे गिरने से मौत,,,इस जनपद में हुई घटना

A young man sleeping on the roof died after falling down, incident happened in this district

घर में हाल मचा कोहराम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

( रिपोर्ट – अमित चतुर्वेदी)

Auraiya news today । उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद के फफूंद थाना क्षेत्र में गांव शेवपुर में एक युवक रात में घर की छत पर सो रहा था। बताया जा रहा है कि सुबह वह टॉयलेट करने के लिए उठा तो बारिश के कारण छत गीली होने के कारण उसका पैर फिसल गया और वह नीचे आ गिरा। आवाज सुनकर परिजन जाग गए और परिजन उसे अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों में कोहराम मचा है।
मिली जानकारी के अनुसार शेवपुर निवासी प्रबल प्रताप का 35 वर्ष पुत्र बृजेश कुमार शुक्रवार की रात को घर पर आया खाना खा कर पत्नी उपासना व बच्चों के साथ मे छत पर सो गया। सुबह वह टॉयलेट करने के लिए उठा छत के किनारे पर पहुंचते ही पैर फिसल गया। जिससे वह छत से नीचे आ गिरा।

परिजनों ने गिरने की आवाज सुनी तो सब उठ गए। चीख पुकार सुन पड़ोसी भी जाग गए। परिजन सरकारी अस्पताल अछल्दा लेकर गए। जहां मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को घर लेकर आए जहां पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घटना को लेकर परिजनों से पूछताछ की। परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया। पूछताछ कर पुलिस वापिस लौट गई। मृतक के दो पुत्र दीपक 13 वर्ष, कृष्णा 8 वर्ष व पुत्री शालनी 10 वर्ष की है। सभी का रो रो कर बुरा हाल है।

Leave a Comment