
देश में 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में फतह हासिल करने के लिए बनाए गए 26 पार्टियों के महागठबंधन के नाम का आज बेंगलुरु में एलान कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नए महागठबंधन के नाम india ( indian national democratic inclusive alliance ) रखा गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार देश में होने वाले लोकसभा चुनाव में फतह हासिल करने के लिए प्रत्येक पार्टी जीतोड़ प्रयास कर रहे हैं। इसी कड़ी में भाजपा को हराने के लिए देश की 26 विपक्षी पार्टियों ने एक नया महागठबंधन किया है। इस महागठबंधन की बीते कल से दो दिवसीय बैठक बेंगलुरु में आयोजित की जा रही थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आज बेंगलुरु में नए बने महागठबंधन के नाम का एलान कर दिया गया है। इस महागठबंधन के नाम इंडिया रखा गया है। जिसका फुल फार्म इंडियन नेशनल डेमोक्रेटिक इंसीलुसिव अलायन्स रखा गया है।







