नगर पंचायत अध्यक्ष ने नेहरू नगर वार्ड में गिहार बस्ती में लोगों की समस्याएं जानीं

Nagar Panchayat President learned the problems of people in Gihar Basti in Nehru Nagar Ward

दूर होंगी गिहार बस्ती की समस्याएं

(ब्यूरो रिपोर्ट)

Auraiya news today । रविवार शाम नगर पंचायत अध्यक्ष राघव मिश्रा ने नेहरू नगर वार्ड में गिहार बस्ती का निरीक्षण कर वहां के लोगों की समस्याएं जानीं। नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि सड़क नाली आदि के साथ जो भी समस्याएं हैं, उनका जल्द स्थाई निराकरण किया जाएगा। दिबियापुर की गिहार बस्ती में गिहार समुदाय के लोगों की बड़ी आबादी रहती है।

बस्ती के लोगों ने मुख्य रूप से गली और जल निकासी की समस्या नगर पंचायत अध्यक्ष के सामने रखी। बस्ती के लोगों ने बताया कि अरसे से बस्ती की गलियां खराब है, किसी ने अब तक कोई ध्यान नहीं दिया है। चुनाव जीतने के बाद पहली बार कोई चेयरमैन उनके बीच उनकी समस्या जानने के लिए आया है, यह जानकर बड़ी संख्या में गिहार समुदाय के लोग घरों से निकलकर एकत्र हो गए और बारी बारी से अपनी समस्याओं को रखा। नगर पंचायत अध्यक्ष ने जल्द से जल्द सड़क ,नाली निर्माण कराए जाने व अन्य समस्याओं के निस्तारण का उन्हें भरोसा दिया। उनके साथ भाजयुमो जिला महामंत्री अंकुर तिवारी, बृजेश कुमार मिश्र, नगर पंचायत के सफाई नायक आदि प्रमुख रूप से रहे।

Leave a Comment