सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बोला भाजपा सरकार पर बड़ा हमला,, कहा – पूरे देश में नफरत फैला रही भाजपा सरकार

SP chief Akhilesh Yadav said a big attack on the BJP government, said - BJP government is spreading hatred in the whole country

Lucknow news today । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पूरे देश में नफरत की आग फैला रही है। भाजपा अपने राजनीतिक एजेण्डे के लिए सामाजिक सदभाव को बिगाड़ रही है। नफरत की आग फैलाना और समाज को बांटना ही भाजपा का मॉडल है। भाजपा शांति और विकास की दुश्मन है।
श्री यादव ने कहा कि मणिपुर से लेकर हरियाणा तक भाजपा शासित राज्य जल रहे हैं। बरेली में दंगा कराने की साजिश हुई भाजपा सरकार दंगाइयों को शह देती है और कानून व्यवस्था बनाने वाले अधिकारियों को दंडित करती है।
उन्होंने देश की जनता खासकर हरियाणा वासियों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील है। उन्होंने कहा कि जनता किसी भी राजनीतिक साजिश और अफवाहों से सजग और सतर्क रहते हुए अपना भाईचारा बनाए रखें। हरियाणा की हिंसा मणिपुर के बाद डबल इंजन सरकार की नाकामी का एक और उदाहरण है। सरकार के रूप में भाजपा का इंजन फेल रहा।
श्री यादव ने कहा कि भाजपा ने जनता से जो वादा किया था उसे पूरा नहीं किया है। महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है। जनता भाजपा से नाराज है। जनता की समस्याओं, किसानों नौजवानों के मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए भाजपा पूरे देश को दंगे-फसाद में झोंक रही है। भाजपा सरकार देश की जनता को आपस में लड़ाने में अपना राजनीतिक फायदा देखती है।
उन्होंने कहा कि केन्द्र और प्रदेशों की भाजपा सरकारें हर मोर्चे पर विफल है। इनको आम जनता के दुःख दर्द, विकास, रोजगार से कोई मतलब नहीं है। ये सत्ता में बने रहने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। कानून व्यवस्था बनाए रखने में भाजपा सरकारों का रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है। आज देश बेहद नाजुक दौर से गुजर रहा है। देश की जनता जागरूक रहकर भाजपा के मंसूबों को विफल करेगी।

Leave a Comment