हादसे को दावत दे रहा झुका हुआ बिजली का खम्बा,, लोगों ने की ये मांग

Tilted electric pole inviting accidents, people made this demand

(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । जालौन नगर में स्थित कैलाशी देवी महाविद्यालय के पास लगा बिजली का जर्जर खंभा एक ओर झुक गया है। जिससे हादसे की आशंका बनी हुई है। इसी खंभे के आसपास अस्पताल है और छात्र, छात्राओं का भी आना जाना लगा रहता है। आसपास के लोगों ने बिजली के झुके हुए पोल को हटाने की मांग बिजली विभाग के आला अधिकारियों से की है।
चुर्खी रोड पर कैलाशी देवी महाविद्यालय के पास बिजली की सप्लाई के लिए बिजली का पोल लगा हुआ है। समय के साथ बिजली के पोल जर्जर होने से एक ओर झुकने लगा। हालत यह है कि यह बिजली का पोल काफी हद तक एक ओर झुक चुका है। यहां पास में ही अस्पताल होने एवं महाविद्यालय होने से मरीजों और छात्र, छात्राओं का आना जाना लगा रहता है। कभी तेज आंधी अथवा धक्के से यह खंभा कभी भी गिर सकता है। जिससे कोई दुर्घटना घटित होने से इंकार नहीं किया जा सकता है। आसपास के अरविंद, अशोक, मनोज, अनिल आदि ने बताया कि बिजली विभाग को उक्त झुके हुए खंभों के बारे में सूचना दी जा चुकी है। साथ ही हादसा की आशंका से भी अवगत करा दिया गया है। इसके बाद भी बिजली विभाग इन खंभों को हटाने में कोई रूचि नहीं दिखा रहा है। उन्होंने बिजली विभाग के आला अधिकारियों से उक्त झुके हुए खंभों को हटवाने की मांग की है।

Leave a Comment