क्षत्रिय महासभा के सौजन्य से कल जालौन में होगा दशहरा मिलन समारोह,, आयोजकों ने की सभी से ये अपील

रिपोर्ट बबलू सेंगर

जालौन। क्षत्रिय महासभा भारत के तत्वावधान में रविवार, 25 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे काजल गार्डन, पुरानी रोड, नगर जालौन में दशहरा मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य भगवान श्रीराम के आदर्शों को स्मरण करने के साथ सामाजिक सौहार्द, आपसी एकता और जनजागरण को बढ़ावा देना है। आयोजकों ने समारोह में सभी समाजबंधुओं से सहभागिता की अपील की है।

समारोह में क्षत्रिय महासभा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शेर बहादुर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। विशिष्ट अतिथियों में कर्नल श्री रघुनंदन सिंह चौहान, राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष राकेश सिंह रघुवंशी, राष्ट्रीय प्रवक्ता सत्यपाल सिंह भदौरिया, भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष साहब सिंह चौहान, क्षत्रिय महासभा भारत के प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह जादौन और मंडल प्रभारी बलवीर सिंह सेंगर शामिल रहेंगे।

कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, पूर्व विधायकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों को भी अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।

समस्त क्षत्रिय बंधु नगर जालौन के आयोजकत्व में होने वाले इस समारोह को सामाजिक एकजुटता और आपसी भाईचारे को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। आयोजकों ने समाज के लोगों से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।