(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today। हापुड़ में वकीलों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में बुंदेलखंड एडवोकेट बार एसोसिएशन मुंसिफ कोर्ट और नवीन बार एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय हड़ताल के दूसरे दिन अधिवक्ताओं ने न्यायायिक कार्य से विरत रहकर मुख्य सचिव व पुलिस महानिदेश का पुतला फूंका।

हापुड़ में वकीलों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किए जाने के विरोध में बुंदेलखंड एडवोकेट बार एसोसिएशन मुंसिफ कोर्ट के अध्यक्ष जंगबहादुर सिंह और नवीन बार एसोसिएशन तहसील जालौन के अध्यक्ष श्रीगोविंद चतुर्वेदी के नेतृत्व में अधिवक्ता तीन दिवसीय हड़ताल पर हैं। जिसके दूसरे दिन अधिवक्ताओं की पांच सूत्रीय मांगें पूरी न होने पर अधिवक्ताओं ने एक बार फिर मुख्य सचिव व पुलिस महानिदेशक का पुतला तहसील व मुंसिफ कोर्ट के बाहर फूंका।

इस दौरान अधिवक्ताओं ने अधिवक्ताओं ने हापुड़ के डीएम, एसपी व सीओ को स्थानांतरित करने, दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी और घायल अधिवक्ताओं को मुआवजा दिलाने की मांग की। इसके अलावा प्रदेश में तत्काल अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू किए जाने की भी मांग की गई। इस मौके पर जिला बार संघ के कनिष्ठ उपाध्क्ष ध्रुवप्रताप सिंह गुर्जर, अधिवक्ता राघवेंद्र मोहन चतुर्वेदी, महेश सोनी, पुष्पेंद्र यादव, नमन, मुलायम सिंह, जीतेंद्र यादव, शैलेंद्र श्रीवास्तव, साहुल, मिंटू सेंगर, नौसाद खान, भूपेंद्र लिटोरिया, रमेशचंद्र जाटव आदि मौजूद रहे। अनिल तिवारी, रमेशचंद्र श्रीवास्तव, लक्ष्मीचंद्र मिश्रा, कमलेश सिंह सेंगर, सुभाष मिश्रा, विद्यासागर पांडेय आदि मौजूद रहे।




