आरएसएस और विचार परिवार ने अर्पित की वरिष्ठ प्रचारक व राष्ट्र धर्म पत्रिका के सम्पादक वीरेश्वर द्विवेदी को श्रद्धांजलि,,,

RSS and Vichar Parivar paid tribute to senior preacher and editor of Rashtra Dharma Patrika, Vireshwar Dwivedi.

(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक, राष्ट्रधर्म पत्रिका के प्रधान संपादक व विश्व केंद्र दिल्ली के प्रमुख वीरेश्वर द्विवेदी के निधन पर आरएसएस और विचार परिवार की श्रृद्धांजलि सभा संघ कार्यालय केशव भवन में सपन्न हुई।
श्रृद्धांजलि सभा में कवि महेंद्र पाटकार मृदुल ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा ‘‘राम राम कह बंधुवर चले गए सुरधाम, राम राष्ट्र के पुजारी श्रृद्धा भरा प्रणाम।’’ वरिष्ठ अधिवक्ता विजय केशव भागवत ने उनके साथ रहने के दौरान अनुभवों का वर्णन किया। स्वयं सेवक शशिकांत द्विवेदी ने उनके छात्र जीवन और जीवनी का वर्णन कर उनके पदचिन्हों पर चलने की अपील की। सह जिला संघ चालक शिवरामजी ने वीरेंश्वरजी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा की। इस मौके पर विहिप के पूर्व नगर अध्यक्ष सोहनलाल, नगर संघ चालक अशोक कौशल, नगर कार्यवाह रामेंद्र गुप्ता, महेशजी दद्दू, अतुल हर्षे, सीताराम हूंका, सुशील तिवारी, पुनीत मित्तल, अनुराग तिवारी, मानवेंद्र परिहार, अभय सिंह राजावत, महेंद्र कौशल, डॉ. एसके द्विवेदी, पंकज पाठक, अनूप दीक्षित, शिवम द्विवेदी, अंशू गौतम आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment