(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा उन्हें जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस जिम्मेदारी पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास रहेगा। कार्यकताओं की समस्याओं को त्वरित निस्तारण करने का प्रयास किया जाएगा। केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार की योजनाओं को सभी पात्रों तक पहुंचाने का लक्ष्य रहेगा। यह बात नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष ने प्रथम बार नगर आगमन पर स्वागत समारोह में कही।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा उर्विजा दीक्षित को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। उनके जिलाध्यक्ष बनाए जाने के बाद शनिवार को उनका पहली बार नगर आगमन हुआ। सर्वप्रथम भिटारा के पास ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन के कार्यालय पर फूल मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया गया। वहीं से उनका रोड शो शुरू हुआ। जो ब्लाक कार्यालय, देवनगर चौराहा, कोतवाली रोड, कांजी हाउस, पानी की टंकी, बाजार बैठगंज, झंडा चौराहा द्वारिकाधीश मंदिर प्रांगण तक चला। इस दौरान जगह लोगों ने उन्हें फूल मालाएं और पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया। स्थानीय गेस्ट हाउस में उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है उस पर पूरा खरा उतरने का प्रयास रहेगा। जिस तरह पार्टी ने अभी तक सफलता प्राप्त की है आगामी लोकसभा चुनाव में भी उसी सफलता को दोहराना है। कार्यकर्ताओं का भी पूरा ख्याल रखा जाएगा। उनके सम्मान में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होने दी जाएगी। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह गुर्जर, चेयरमैन प्रतिनिधि पुनीत मित्तल, जिलाध्यक्ष नगर अध्यक्ष अभय सिंह राजावत, राजीव मोहन मिश्रा, राजवीर सिंह, रामशरण विश्वकर्मा, कुंअर सिंह, डॉ. रंजना दुबे, उपेंद्र गुर्जर, मनुराज तिवारी, विनय दीक्षित, सोनू सिकरवार, अनिल याज्ञिक, वाचस्पति मिश्रा, कैलाश पाटकार, विनय निगम, खुशबू अग्रवाल, अनीता द्विवेदी, रामू गुप्ता, विवेक कुशवाहा, डॉ. बृजेंद्र दुबे, गौरव गुर्जर, वैभव अग्रवाल, विपुल दीक्षित, पप्पू चौहान, वीरेंद्र सोनी, अशोक पटेल, प्रदीप सक्सेना, कृष्ण सिंह यादव, मानवेंद्र सिंह, मधु पांडेय आदि मौजूद रहे।
पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया तुलादान

Jalaun । नगर के द्वारिकाधीश मंदिर प्रांगण में पहली बार नगर में आई भाजपा जिलाध्यक्ष का तुलादान हुआ। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने योगी मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए।
भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित के पहली बार नगर आगमन पर वह द्वारिकाधीश मंदिर में भगवान द्वारिकाधीश के दर्शन के लिए पहुंची। भगवान के दर्शन के बाद द्वारिकाधीश मंदिर प्रांगण में उनका तुलादान किया गया। भाजपाई विनय कुमार दीक्षित, गौरव गुर्जर, वैभव अग्रवाल, विपुल दीक्षित, अरविंद उर्फ बीनू गुप्ता, मेहुल गर्ग, मधु पांडेय, शाकिर, नरेश, राघवेंद्र दुबे, धीरज प्रजापति, नीलेश अग्रवाल, उत्कर्ष राठी, यश पटेल, विधि अग्रवाल, डॉ. रंजना दुबे, डॉ. बृजेंद्र दुबे ने मंदिर परिसर में उनका तुलादान किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा एकात्म मानववाद के सिद्धांत पर चलने वाली पार्टी है। देश व प्रदेश दोनों जगह भाजपा की सरकार है। जो बिना भेदभाव के समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए प्रयासरत हैं। उनका प्रयास होगा की वह भाजपा की नीतियों को जन जन तक पहुंचाएं।
