” लालबाग के राजा ” के दर्शन करने पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह,,

Home Minister Amit Shah arrives to visit the 'King of Lalbagh'

Mumbai news today । केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रविवार को गणेशोत्सव के दौरान महाराष्ट्र के मुंबई में विश्वप्रसिद्ध लाल बाग के राजा के दर्शन किए।


पीआइबी के अनुसार गृह मंत्री श्री शाह ने मुंबई के बांद्रा पश्चिम इलाके में प्रसिद्ध गणपति पंडाल में भी पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फणनवीस भी मौजूद थे।

इसके बाद केन्द्रीय गृह मंत्री ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री श्री देवेन्द्र फणनवीस के आवास पर स्थापित गणपति बाप्पा की पूजा की।

ट्वीट करते हुए कही यह बात

गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट करते हुए कहा कि गणेश उत्सव के समय मुंबई में होना एक अलग ही आनंद का विषय होता है। पूरा शहर गणपति बप्पा की भक्ति में लीन होता है। आज मुंबई के सुप्रसिद्ध ” लालबाग के राजा ” के दर्शन कर पूजा अर्चना की।
गणपति बप्पा सभी का कल्याण करें।

ये किया ट्वीट

Leave a Comment