जालौन सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने इस गांव पहुंच किया जनसम्पर्क,,, कही यह बात

Jalaun Sadar MLA Gaurishankar Verma reached this village for public relations, said this

(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । आयुष्मान कार्ड के माध्यम से गरीब को भी अच्छा इलाज मुहैया हो रहा है। अब तो छह सदस्यीय परिवार के लोगा भी आयुष्मान कार्ड से जुड़ रहे हैं। यह बात सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने ग्राम मकरंदपुरा में आयोजित सेवा पखवाड़ा बस्ती जन संपर्क अभियान के दौरान कही।


सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने ग्राम मकरंदपुरा सेवा पखवाड़ा के तहत बस्ती जनसंपर्क अभियान चलाया। जिसमें उन्होंने कहा कि सरकार स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दे रही है। सभी को इलाज मिल सके, खासतौर पर गरीब परिवारों को जो मंहगा इलाज नहीं करा पाते हैं, उन्हें आयुष्मान कार्ड के माध्यम से पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज दिया जा रहा है। पहले अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को लाभ मिला। अब पात्र गृहस्थी वाले जो कार्ड धारक हैं यदि उनके कार्ड में छह या अधिक यूनिट हैं तो उन्हें भी इस योजना से जोड़ा जा रहा है। इस दौरान गांव में ही 90 पात्र कार्डधारकों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए।

इस मौके पर मनोज बादल, ऋषि श्रीवास्तव, जितेंद्र प्रताप परिहार, कमलभान सेंगर, आलोक कुमार, आदित्य मिश्रा, राजीव दुबे, रविंद्र कुशवाह, प्रधान मकरंदपुरा अनूप श्रीवास्तव, पूर्व प्रधान शिवम श्रीवास्तव, धीरज कुशवाह, दीपक शुक्ला आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment