दिल्ली में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जालौन ब्लॉक से रवाना हुई टीम

The team left from Jalaun block to attend the Prime Minister's program in Delhi.

(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । आकांक्षात्मक विकास खंड कार्यक्रम के तहत भारत मंडपम सभागार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कार्यक्रम होना हैं। जिसमें ब्लॉक प्रमुख के नेतृत्व में बीडीओ व प्रधानों की 12 सदस्यीय टीम शुक्रवार को ब्लाक परिसर से दिल्ली के लिए रवाना हुई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 सितंबर, 2023 को सुबह 10 बजे भारत मंडपम, नई दिल्ली में देश में आकांक्षी ब्लॉकों के लिए सप्ताह भर चलने वाले विशिष्ट कार्यक्रम ‘संकल्प सप्ताह’ का शुभारंभ करेंगे। ‘संकल्प सप्ताह’ आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम (एबीपी) के प्रभावी कार्यान्वयन से जुड़ा है। यह राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम 7 जनवरी, 2023 को प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किया गया था। इसका उद्देश्य नागरिकों के जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए ब्लॉक स्तर पर गवरनेंस में सुधार करना है। आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम को लागू करने एवं एक प्रभावी ब्लॉक विकास रणनीति तैयार करने के लिए देश भर में गांव और ब्लॉक स्तर पर चिंतन शिविर आयोजित किए गए थे। संकल्प सप्ताह इन्हीं चिंतन शिविरों की परिणति है। प्रधानमंत्री के अध्यक्षता में आयोजित होने वाले उक्त कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ब्लॉक से 12 सदस्यीय टीम का चयन किया गया है। जिसमें ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन, बीडीओ प्रशांत कुमार, सीडीपीओ कपिल शर्मा, देवेंद्र सिंह एडीओ पंचायत, मुख्यमंत्री फैलो शोधार्थी ज्योंति सिंह, ग्राम प्रधान सोनल तिवारी छिरिया सलेमपुर, शंभू सिंह शेखपुर बुजुर्ग, नीता पमां, शिखा सिंह हरदोई राजा, मानवेंद्र सिंह ऊद, संजय सिंह दहगुवां, संजय सिंह मोहनपुर कुदारी का चयन किया गया था। इन 12 लोगों की टीम प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शुक्रवार की सुबह ब्लॉक परिसर से रवाना हुई। ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन ने बताया कि कार्यक्रम में ब्लॉक क्षेत्र को विकसित करने की प्रधानमंत्री की जो भी थीम होगी, उस पर अमल किया जाएगा।

Leave a Comment