(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के पदचिन्हों पर चलने की आज भी आवश्यकता है। यह बात डीडी मैमोरियल स्कूल की रैली को हरी झंडी दिखाते हुए सीओ रविंद्र गौतम ने कही। इससे पूर्व बस स्टैंड स्थित गांधी स्मारक पर गांधीजी की प्रतिमा पर पुष्प भी अर्पित किए गए।
डीडी मैमोरियल स्कूल के बच्चों ने गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती से पूर्व नगर के विभिन्न मार्गों से होकर रैली निकाली। विद्यालय के बच्चे सर्वप्रथम पुराना बस स्टैंड पर एकत्रित हुए। जहां गांधी जी अमर रहें, लाल बहादुर शास़्त्री अमर रहें का जयघोष किया गया। बस स्टैंड स्थित गांधी स्मारक पर गांधीजी की प्रतिमा पर पुष्पार्चन सीओ रविंद्र गौतम, प्रबंधक डॉ. एमपी सिंह, कृपाशंकर खत्री, पुनीत मित्तल, डॉ. हरेंद्र सिंह, द्वारा किया गया। इसके बाद सीओ रविंद्र गौतम ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।

रैली में सबसे आगे भारत माता बनकर चल रही छात्रा लोगों के आकर्षण में रही। इसके बाद गांधीजी, लाल बहादुर शास्त्री और अन्य स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के गेटअप में चल रहे बच्चे भी लोगों के आकर्षण के केंद्र में रहे। रैली बाजर बैठगंज, छोटी माता मंदिर से होकर बड़ी माता मंदिर व द्वारिकाधीश् मंदिर प्रांगण में समाप्त हुई। इस दौरान सीओ रविंद्र गौतम ने कहा कि महात्मा गांधाी व लाल बहादुर शास्त्री के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। सत्य और अहिंसा से कोई भी कार्य सुलभ हो सकता है। इसलिए बच्चे अभी से सत्य मार्ग और अहिंसा के रास्ते पर चलने का संकल्प लें। इस मौके पर डॉ. एमपी सिंह, कृपाशंकर खत्री, पुनीत मित्तल, डॉ. हरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।





