डीएम जालौन ने मंडी परिसर में खोले गए क्रय केंद्रों का किया निरीक्षण,, किसानों से कही यह बात

DM Jalaun inspected the purchasing centers opened in the market premises, said this to the farmers

(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । किसान बिचौलियों के चक्कर में न पड़ें। खरीफ की फसल में मोटे अनाज और धान को किसानों से खरीदने के लिए मंडी में केंद्र खोला गया है। किसान केंद्र पर आकर अपनी फसल को बेचें। यह बात डीएम राजेश पांडेय ने मंडी परिसर में खोले गए क्रय केंद्र का निरीक्षण करते हुए किसानों से कही।
खरीफ की फसल में धान व मोटे अनाज में ज्वार, बाजरा व मक्का आदि किसानों से एमएसपी की दर पर खरीदने के लिए गल्ला मंडी परिसर में सरकारी क्रय केंद्र खोला गया है। रविवार को क्रय केंद्र का शुभारंभ व निरीक्षण करते हुए डीएम राजेश पांडेय ने कहा कि किसान अपना अनाज बेचने के लिए बिचौलियों के चक्कर में न पड़ें। बल्कि किसान पंजीकरण के उपरांत निर्धारित समय व तारीख पर सीधे केंद्र पर आकर अपना अनाज बेच सकते हैं।

उन्होंने केंद्र प्रभारी को भी निर्देश देकर कहा कि किसानों को अपना अनाज बेचने में किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। शिकायत मिलने पर कार्रवाई होना तय है। इस दौरान डीएम ने किसान संतोष सिकरी राजा, छोटे राजा कुसमरा, देवेंद्र सिंह महिया से फसल को लेकर जानकारी ली।

जिला खाद्य विपणन अधिकरी गोविंद कुमार उपाध्याय ने कहा कि शासन द्वारा इस वर्ष सामान्य धान 2183 व ए वन ग्रेड का धान 2203 रुपये प्रति क्विंटल की दर पर खरीदा जाएगा। इसके अलावा बाजरा 2500 रुपये, मक्का 209़0, ज्वार हाइब्रिड 3180 व ज्वार मालदंडी का समर्थन मूल्य 7225 रुपये प्रतिक्विंटल निर्धारित किया गया है। केंद्र पर इसी दर पर किसानों से खरीद की जाएगी। यदि किसानों को रजिस्ट्रेशन कराने में कोई दिक्कत आती है तो वह केंद्र प्रभारी से संपर्क कर सकते हैं। यदि फिर भी कोई दिक्कत आती है तो उन्होंने अपना नंबर देते हुए उनसे भी संपर्क करने की अपील की। इस मौके पर एसडीएम सुरेश कुंमार, मंडी सचिव वीरेंद्र कुमार, प्रेमदास गुप्ता, राजू मानपुरा आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment