स्वच्छता अभियान के तहत झाडू लगाकर स्वच्छता का दिया गया संदेश
(ब्यूरो रिपोर्ट)

Auraiya news today । दिबियापुर में जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वाधान में नगर स्थित वैदिक इंटर कॉलेज परिसर में सोमवार को प्रातः कालीन योग कार्यशाला पवित्र शंखनाद और मधुर संगीतमय वातावरण में योग प्रशिक्षक हरिश्चंद्र प्रेमी ने सम्पन्न कराई। योग कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत ने भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना के बाद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। योग आयोजन समिति के संयोजक एवं जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के चेयरमैन राजेश कुमार अग्निहोत्री प्रधानाचार्य ने अपनी योग टीम के साथ अभी हाल में ही उत्तर प्रदेश योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन की तरफ से रीता चंदेरिया को जज बनाए जाने पर उनका स्वागत और सम्मान किया।

मुख्य अतिथि पूर्व कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत,विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता कमलेश अवस्थी ने सभी योग साधक भाई बहिनों के साथ एक घंटे के योगासनों और प्राणायाम में भी भागीदारी सुनिश्चित की।तत्पश्चात, वैदिक इंटर कालेज परिसर में स्वच्छता अभियान भी योग साधकों के साथ चलाया। पूर्व मंत्री के साथ में योग आयोजन समिति के संयोजक एवं जिला योगासन एसोसिएशन के चेयरमैन राजेश कुमार अग्निहोत्री प्रधानाचार्य, समित के सह संयोजक मन मोहन सिंह सेंगर, संरक्षक पूर्व प्रधानाचार्य डाक्टर रामचंद्र दीक्षित, वरिष्ठ भाजपा नेता कमलेश कुमार अवस्थी, धर्मेन्द्र कुमार गुप्ता, श्रीप्रकाश शुक्ला, योग प्रशिक्षक हरिश्चंद्र प्रेमी, उत्तर प्रदेश योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन की जज रीता चंदेरिया, वरिष्ठ योग साधिका और महिला प्रमुख बहिन मीरा देवी, सरिता, स्वाति, शिक्षक लाल जी अवस्थी, डी डी तिवारी, ठाकुर भदोरिया जी, संजीव गुप्ता, श्याम सिंह राजपूत के अलावा बड़ी संख्या में योग साधक भाई बहिनें मौजूद रहीं।
पूर्व कृषि राज्यमंत्री ने सेवा पखवाड़े के तहत स्कूल परिसर में सफाई कर लोगो को किया जागरूक
Auraiya news today ।औरैया जनपद के दिबियापुर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर चल रहे ‘‘सेवा पखवाड़ा’’ कार्यक्रम एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जन्म-जयंती एवं जय जवान – जय किसान के नारे के साथ देश के जवानों और किसानों को राष्ट्र की चेतना बनाने वाले, भारतीय स्वाभिमान के प्रतीक भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर सोमवार को जूनियर हाईस्कूल दिबियापुर में पूर्व कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत ने उनको पुष्पांजलि अर्पित कर विद्यालय परिसर में साफ सफाई की एवम बच्चो को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया । इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष गिरीश तिवारी, जयराम राजपूत ,श्याम सिंह कुशवाह सहित अन्य भाजपाई व स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।






