माह नवंबर के अंत तक कार्य पूर्ण करके हस्तांतरण किया जाने के जिलाधिकारी ने दिए निर्देश
(ब्यूरो रिपोर्ट)

Auraiya news today । उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद की जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज की प्रगति समीक्षा करते हुए अधिशाषी अभियंता राकेश कुमार कार्यदायी संस्था निर्माण खंड भवन लोक निर्माण विभाग कानपुर को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य मानक व गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय में पूर्ण कर हस्तांतरण की कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। उन्होंने संबंधित ठेकेदार से ड्रेनेज सिस्टम पूर्ण करने के लिए राजस्व विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर आवश्यक कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए ताकि कॉलेज में संचालन के उपरांत किसी प्रकार के जल भराव आदि की समस्या उत्पन्न न हो। उन्होंने अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण को निर्देश दिए की मेडिकल कॉलेज में आवागमन हेतु रास्ता आदि को नियमानुसार पूर्ण कराया जाये जिससे हस्तांतरण के उपरांत कार्यशील होने पर जरूरतमंदों की पहुंच आसान हो सके और इसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि माह नवंबर के अंत तक कार्य पूर्ण करके हस्तांतरण किया जाये इसके लिए आवश्यक हो तो श्रमिको आदि की संख्या बढ़ाये जिससे कार्य समय से पूर्ण हो सके।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, प्रचार्य मेडिकल कॉलेज अरविंद कुशवाहा, अधीक्षण अभियंता विद्युत, अधिशाषी अभियंता विद्युत लेखराज सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।







