देवरिया में हुई छह लोगों की हत्या के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लापरवाह अधिकारियों पर की ये बड़ी कार्यवाही

After the murder of six people in Deoria, Chief Minister Yogi Adityanath took this big action against negligent officers.

Up news today । उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में हुई जमीनी विवाद के चलते 6 लोगों की हत्या के मामले को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार की देर शाम कड़ा रुख अख्तर करते हुए कई अधिकारियों को सस्पेंड करने के साथ ही उनकी विभागीय जांच करने के निर्देश जारी किए हैं।
मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में बीते 3 दिन पूर्व एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत 6 लोगों की हत्या कर दी गई थी । उत्तर प्रदेश में हुई इस घटना के बाद से विपक्ष मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कानून व्यवस्था को लेकर तीखे हमले कर रहा था ।

इसी कड़ी में इस घटना को लेकर आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तहसीलदार समेत कई अधिकारियों को निलंबित करने के निर्देश जारी किए हैं । इसके अलावा उनकी विभागीय जांच करने का भी आदेश जारी हुआ है।
मुख्यमंत्री कार्यालय के ट्विटर हैंडल से मिली जानकारी के अनुसार देवरिया में बिगत दिनों हुई घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तत्कालीन तहसीलदार सम्प्रति तहसीलदार जनपद बलरामपुर तहसीलदार रुद्रपुर राजस्व निरीक्षक क्षेत्रीय लेखपाल प्रभारी निरीक्षक समेत हेड कांस्टेबल को सस्पेंड किया है इसके अलावा इन सभी की विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।

Leave a Comment