(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । नगर जालौन में फुटकर सब्जी मंडी में सब्जी विक्रेता अतिक्रमण कर सड़क तक अपनी दुकानें सजा लेते हैं। जिसके चलते जाम की समस्या उत्पन्न होती है। कोतवाली पुलिस ने अभियान चलाकर दुकानों को पीछे हटवाया।
नगर में फुटकर सब्जी मंडी के बाहर अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है। इसका प्रमुख कारण है सब्जी विक्रता अपनी दुकानों को फुटपाथ से सड़क तक फैला लेते हैं। इसके बाद जब कोई व्यक्ति किसी वाहन से सब्जी खरीदने के लिए आता है तो वह भी दुकान के आगे अपनी बाइक आदि खड़ी कर देता है। इससे जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। कई बार जाम लगने से झगड़े की भी नौबत आ जाती है। इस समस्या को देखते हुए कोतवाली प्रभारी विमलेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने शुक्रवार की रात नगर में पैदल गश्त की। पैदल गश्त के दौरान सब्जी मंडी में सड़क तक दुकानें रखे दुकानदारों को पुलिस ने पीछे हटवाया। इसके अलावा ठेले पर रखकर एक ही स्थान फल व सब्जी बेचने वाले दुकानदारों को भी हिदायत दी गई कि अपना ठेला एक ही स्थान पर खड़ा न रखें। बल्कि चल फिरकर सब्जी बेचें। इससे जाम की स्थिति उत्पन्न नहीं होगी। गश्त के दौरान पुलिस ने राहगीरों से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संवाद भी किया। इस मौके पर इंस्पेक्टर क्राइम उदयवीर सिंह, सीओ आनंद सिंह, चौकी प्रभारी अनिल कुमार राणा, एसआई विपिन कुमार, ओंकार सिंह आदि मौजूद रहे।





