भारत को जानो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन,,

Know India competition organized,

(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । भारत को जानो प्रतियोगिता द्वारा बच्चों का ज्ञानवर्धन होता है, वह देश की अनेकता में एकता के बारे में परिचित होते हैं। यह बात भारत विकास परिषद मुख्य शाखा के तत्वावधान में नगर के आधा दर्जन विद्यालयों में आयोजित हुई भारत को जानो प्रतियोगिता के दौरान राजेंद्र अग्रवाल ने कही।
भारत विकास परिषद मुख्य शाखा के तत्वावधान में नगर के स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज, महाराणा प्रताप
साइंस इंटर कॉलेज, श्रीमती पूर्णादेवी इंटर कॉलेज, आरजे कॉलेज ऑफ साइंस व केजी रामदास विद्यालयों में भारत
को जानो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शिक्षक डॉ. धर्मेंद्र मिश्रा, विद्या सागर मिश्रा, आशीष चतुर्वेदी, विपिन
उपाध्याय, प्रशांत पुरवार, अभिषेक गोस्वामी, अरूण मिश्रा, वरूण श्रीवास्तव के निर्देशन में प्रतियोगिता आयोजित की
गई। जिसमें 265 छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान केंद्र का निरीक्षण गिरीश गुप्ता व राजेंद्र अग्रवाल द्वारा
किया गया। इस दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष गिरीश गुप्ता व राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि भारत विकास परिषद द्वारा बच्चों
के सर्वांगीण विकास को दृष्टिगत रखते हुए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। भारत को जानो प्रतियोगिता द्वारा बच्चों का ज्ञानवर्धन होता है, वह देश की अनेकता में एकता के बारे में परिचित होते हैं। प्रतियोगिता में भाग
लेने वाले सभी छात्रों को परिषद द्वारा कॉपी, पेन व प्रतीक चिन्ह देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

Leave a Comment