अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,, जांच में जुटी पुलिस

Middle aged man commits suicide by hanging, police engaged in investigation

(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । सूने घर में अधेड़ ने गमछे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम एदलपुर निवासी रामवतार (42) गांव में मजदूरी का काम करता था। रविवार की शाम गांव का एक व्यक्ति जब उसके घर उसे बुलाने के लिए पहुंचा तो आवाज देने पर अंदर से कोई आवाज नहीं आई। जब वह व्यक्ति अंदर पहुंचा तो रामवतार का शव घर के कमरे में फांसी के फंदे पर लटक रहा था। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसआई विपिन कुमार ने मृतक के शव को ग्रामीणों की मदद से नीचे उतरवाया और उसका पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। गांव के लोगों ने बताया कि रामवतार घर पर वह अकेला ही रहता था। उसकी शादी तो हो चुकी थी लेकिन पत्नी उसके साथ नहीं रहती थी। फांसी उसने क्यों लगाई यह समझ नहीं आ रहा है।

Leave a Comment