(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । मोहल्ला काशीनाथ में लगा लोहे का जर्जर बिजली का पोल अचानक से मंगलवार की शाम गिर गया। पास में ही बंधे दुधारू पशु बाल बाल बचे।
नगर क्षेत्र के मोहल्ला काशीनाथ में मलखान यादव के पीछे गली में लोहे का जर्जर बिजली का पोल लगा हुआ था। पोल में जमीन के अंदर के हिस्से में जग लगने से वह हिस्सा गलकर क्षतिग्रस्त हो गया था। मोहल्ले के विवेक, छोटू, संजय, राहुल, पिंटू मनोज, प्रशांत आदि ने बताया कि इस जर्जर पोल को हटवाने के लिए वह कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को कह चुके थे। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। क्षतिग्रस्त पोल मंगलवार की शाम अचानक से गिर गया। वह तो गनीमत रही कि पोल गिरने के समय आसपास कोई नहीं था। नहीं तो गंभीर घटना हो सकती थी।

हालांक पोल गिरने के स्थान के पास ही दुधारू पशु बंधे हुए थे। पोल की चपेट में कोई पशु भी नहीं आया। मोहल्ले के लोगों ने मांग करते हुए कहा कि जिन स्थानों पर जर्जर पोल लगे हुए हैं। उन्हें हटवाया जाए नहीं तो कभी भी कोई गंभीर दुर्घटना हो सकती है।





