बौद्विक कॉउन्सिल ग्रुप की गठित हुई नवीन कार्यकारिणी,, ये चुने गए अध्यक्ष,,

New executive of Intellectual Council Group formed, he was elected president,

(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । बौद्धिक काउंसिल ग्रुप की नवीन कार्यकारिणी का गठन हुआ। जिसमें वाचस्पति मिश्रा को अध्यक्ष व केसी पाटकार को सचिव चुना गया।
नगर में बौद्धिक काउंसिल ग्रुप की एक बैठक हनुमानजी की कुटिया पर आयोजित हुई। बैठक में ग्रुप की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से संरक्षक मंडल में डॉ. एमपी सिंह, इं. राजेश कुमार त्रिवेदी, डॉ. अवध किशोर त्रिवेदी व महेंद्र प्रताप सिंह को चुना गया। अध्यक्ष पद पर वाचस्पति मिश्रा, सचिव केसी पाटकार कोषाध्यक्ष सुशील गुप्ता को चुना गया। इसके अलावा पांच सदस्यीय ड्राफ्ट कमेटी व तीन सदस्यीय मीडिया कमेटी को चुना गया। नवीन कार्यकारिणी चुने जाने पर देवेंद्र सिंह निरंजन, विशाल अग्रवाल, अतुल द्विवेदी, शिवम सेंगर, शशिकांत वर्मा, योगेश राठौर, लक्ष्मीकांत दोहरे, डॉ. सुनील गुप्ता, गणेश प्रसाद सोनी आदि ने उन्हें बधाई देकर हर्ष व्यक्त किया।

Leave a Comment