
UP news today । वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए इंडिया गठबंधन ने अपने लोकसभा प्रत्याशियों के 11 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं । इंडिया गठबंधन के ट्विटर हैंडल के अनुसार आज जिन नामों का ऐलान हुआ है उनमें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव का भी नाम है । अखिलेश यादव कन्नौज से चुनाव लड़ेंगे तो वहीं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव आजमगढ़ से लोकसभा चुनाव के प्रत्याशी होंगे ।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में एक बार फिर से फतह हासिल करने के लिए भारतीय जनता पार्टी जहां पुरी की जान से जुटी हुई है तो वही इंडिया गठबंधन भी परिणाम अपने पक्ष में करने के लिए लगा हुआ है । इसी कड़ी में आज इंडिया गठबंधन ने उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए 11 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है ।
इन नामों का एलान
आज जिनके नाम का ऐलान किया गया है उनमें अखिलेश यादव कन्नौज से चुनाव लड़ेंगे तो वहीं शिवपाल सिंह यादव आजमगढ़ से लोकसभा प्रत्याशी होंगे । इसके अलावा रविदास मेहरोत्रा को लखनऊ क्षेत्र का प्रत्याशी बनाया गया है प्रतापगढ़ से एसपी सिंह पटेल फिरोजाबाद से अक्षय यादव मुजफ्फरनगर से हरेंद्र मलिक बागपत से चारु चौधरी अयोध्या से अवधेश प्रसाद बदायूं से धर्मेंद्र प्रधान बस्ती से राम प्रसाद चौधरी और लखनऊ मोहनलालगंज से सीएल वर्मा प्रत्याशी बनाए गए इस बात की जानकारी इंडिया गठबंधन के ट्विटर हैंडल से प्राप्त हुई है।






