जालौन में हुई ये बहुत ही दर्दनाक घटना : पति की मौत के बाद पत्नी ने भी फांसी लगाकर दी जान,,,

This very painful incident happened in Jalaun: After the death of her husband, the wife also committed suicide by hanging herself.

(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । जालौन नगर से एक बहुत दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के एक व्यापारी पति की मौत के गम में कुछ ही घंटे बाद पत्नी ने भी घर के बरामदे में साड़ी से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। पति पत्नी के मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस के साथ ही फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची।
हमारे स्थानीय सहयोगी से मिली जानकारी के अनुसार जालौन कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गणेशजी निवासी व्यापारी उमेशचंद्र चौरसिया (60) पुत्र रामबाबू चौरसिया लगभग दो माह से बीमार चल रहे थे। उनकी पत्नी कविता चौरसिया (55) प्राइवेट शिक्षिका थी । बताया जा रहा है कि गुरूवार की रात करीब 10 बजे खाना खा पीकर परिजन सो गए और रात में जब कविता पति को देखने के लिए उठीं तो रात में उनकी मौत हो चुकी थी। पति की मौत का सदमा कविता बर्दाश्त नहीं कर पाईं। कुछ ही घंटे बाद भोर में उन्होंने आंगन के पास टिन शैड में बने बरामदे के हुक में साड़ी का फंदा बनाकर गले में डाल लिया और उस पर लटक गई। फांसी लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह करीब छह बजे जब बेटे अर्पित व सागर जागे तो माता पिता के शव को देखकर चीख पुकार मच गई। एक साथ दो मौतों की खबर नगर में फैल गई। मोहल्ले के लोगों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी अनिल कुमार राणा मौके पर पहुंच गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुला लिया गया। जहां टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए। बता दें, उमेशचंद्र सात भाइयों में तीसरे नंबर के थे। उधर, पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत मित्तल, पूर्व पालिकाध्यक्ष गिरीश गुप्ता समेत नगर के व्यापारी उमेशचंद्र के घर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया।

Leave a Comment