
Lucknow news today। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ मड़ियांव पुलिस ने एक ऐसे शातिर को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है जो झाड़ फूंक कराने घर पहुंची महिलाओं पर इत्र छिड़क कर उन्हें बेहोश कर देता था और उनकी अस्मत को तार-तार कर दिया करता था। एक पीड़िता की शिकायत k आधार पर पुलिस ने आज इस शातिर झाड़ फूंक करने वाले को धर दबोचा।
यह है मामला
लखनऊ की मड़ियांव पुलिस द्वारा जारी किए गए प्रेस नोट के अनुसार क्षेत्र में स्थित उर्मिला अस्पताल के पास रहने वाला नूर मोहम्मद झाड़ फूंक करने का काम करता था । बताया जा रहा है कि इसके पास अपनी समस्याओं को लेकर कई महिलाएं जाती थी। इन्हीं में से एक महिला ने थाने पर पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई की वह इसके यहां गई थी और उसने उसके ऊपर इत्र छिड़क कर उसे बेहोश कर दिया और बाद में उसकी अस्मत को तार-तार कर दिया । महिला की इस सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आज आरोपी को धर दबोचा है।
पुलिस ने प्रेस नोट में विस्तार से दी जानकारी






