(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । जालौन नगर में जन समस्याओं को मौके पर निस्तारण के लिए कोतवाली परिसर में तहसीलदार एसके मिश्रा की अध्यक्षता व कोतवाली प्रभारी विमलेश कुमार की उपस्थिति में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसीलदार एसके मिश्रा की अध्यक्षता एवं कोतवाल विमलेश कुमार की उपस्थिति में संपन्न हुआ। जिसमें 10 फरियादियों ने अवैध कब्जा, मारपीट, अतिक्रमण आदि की शिकायतें दर्ज कराई।

संपूर्ण समाधान दिवस में आई 10 शिकायतों में से दो शिकायतों के निस्तारण के लिए पुलिस व राजस्व विभाग की टीम गठित कर मौके पर भेजा गया। टीम ने मौके पर जाकर भूमि संबंधी दो विवादों का मौके पर निस्तारण करा दिया गया। इस मौके पर इंस्पेक्टर क्राइम उदयवीर सिंह, ओंकार सिंह, सदर लेखपाल वैभव त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।






