शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन माता शैलपुत्री की आराधना में उमड़ी आस्था,,,

Faith surged in the worship of Mata Shailputri on the first day of Sharadiya Navratri.
  • नगर के हुलकी माता मंदिर सहित विभिन्न शक्तिपीठों में गूंजे मां के जयकारे
  • जगह-जगह दिन भर देवी मां की स्थापना का चला सिलसिला

(ब्यूरो रिपोर्ट)

Orai / jalaun news today । शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन आज सुबह से ही आस्थावान भक्तों का उत्साह देखते ही बनता था नगर के हुलकी माता मंदिर सहित विभिन्न शक्तिपीठों में माता के जयकारे गुंजन शुरू हुए तो वही नगर सहित जनपद के विभिन्न ग्रामीण अंचलों में भी देवी भक्तों ने माता की झांकियां सजाकर उनमें माता रानी की स्थापना की सुबह से देर शाम तक कलश यात्रा और विभिन्न पूजा का दौर प्रारंभ हुआ प्रथम दिन मां शैलपुत्री को श्वेत पुष्प श्वेत वस्त्र आदि भेंट करके उनका अचर्न वंदन किया गया।
रविवार से शारदीय नवरात्रि प्रारंभ होते ही चारों ओर भक्ति मय माहौल सुबह से ही नजर आने लगा जब प्रातः सूर्योदय के साथ ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता रानी की पूजा अर्चना करने के लिए नगर के विभिन्न मंदिरों की ओर प्रस्थान करते नजर आए फुलकी माता मंदिर राठ रोड स्थित संकटा मंदिर शीतला मंदिर के अलावा काली माता मंदिर तथा अन्य शक्तिपीठों में देवी माता के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री के पूजा अर्चना की विधि विधान के साथ रश्म प्रारंभ की गई जो कि पूरे 9 दिन तक जारी रहेगी। बताते चलें की नवरात्रि के प्रथम दिन मां शैलपुत्री को श्वेत पुष्प श्वेत वस्त्र आदि भेंट करके उनका पूजा अचर्न किया जाता है पर्वत राज हिमालय की पुत्री होने के कारण इनका नाम शैलपुत्री पड़ा यह सौभाग्य और शांति सहजता की देवी हैं। माता शैलपुत्री की स्थापना से पूर्व जगह-जगह कलश यात्राएं निकाली गई जिनमें बड़ी संख्या में भक्तगणों ने हिस्सा लिया तो वहीं पूरे 9 दिन तक चलने वाली झांकियां भी सजाई गई।

Leave a Comment