(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । रामलीला महोत्सव में 8 वे केवट संवाद, दशरथ मरण तथा भरत मिलाप की लीला का मंचन किया गया। जिसमें सबसे दर्शकों का आकर्षण का केंद्र मुरलीमनोहर तालाब पर राम-केवट संवाद का मंचन रहा। तो वहीं, हास्य कलाकार टिल्लू मस्ताना व बबलू दीवाना द्वारा अपनी कला का प्रदर्शन कर लोगों को ठहाके लगाने के लिए मजबूर कर दिया।
रामलीला महोत्सव में 175 वें लीला का चलायमान मंचन किया गया। सरयू नदी की लीला का मंचन मुरलीमनोहर तालाब पर किया गया। नगर में चलायमान लीला देखने वालो का हुजूम रहा। मंचन के दौरान राम-केवट संवाद का प्रथम दृश्य अवलोकन कराया गया। जिसमें प्रभु राम को गंगा पार जाने के लिए नाव की जरूरत थी। तो वहीं केवट उनके चरणों को पखारने के लिए आतुर था। इसी संवाद में बैठे दर्शकों ने खूब आनंद उठाया। केवट द्वारा कहा गया ‘कुछक तुमऊ काले, कछुक हमऊ काले, आज खूबईं मिलाए दो काले-काले।’ इसी प्रसंग को लेकर राम व केवट के बीच जमकर तकरार होती रही। अंत में ‘सुन केवट के बैन, प्रेम लपेटे अटपटे, बहसै करूना अयन, चितय जानकी लखन तनय’ के साथ प्रभु राम केवट की जिद को स्वीकार कर अपने चरणों को स्पर्श करवाकर नाव से उस पार चले गए। इससे पूर्व, प्रभु भु राम ने मंत्री सुमंत को वहीं से वापस भेज दिया। जब सुमंत के अकेले वापिस आने की सूचना जैसे ही राजा दशरथ को मिली, उसी समय उन्होंने अपने प्राणों का परित्याग कर दिया। जब यह समाचार भरत तथा शत्रुघ्न को भेजा गया, तो वह अपने ननिहाल से अयोध्या आए और अपने बड़े भाई श्रीराम को न देखकर दुःख प्रककट करते हुए राम को मनाने के लिए चल दिए।

रामलीला मंचन में केवट की भूमिका में रमेश दुवे , राम की भूमिका में विवेक मिश्रा , लक्ष्मण केके शुक्ला, निषादराज घनाराम आर्चाय तथा सुमंत की भूमिका राम प्रकाश शर्मा ने निभाई। तो वहीं नृत्यकार रेखा रानी साहिल तथा हास्य कलाकार टिल्लू मस्ताना व बबलू दीवाना ने अपनी-अपनी कला का प्रदर्शन कर उपस्थित दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा तथा हसने को विवश किया।






