जालौन के इस गांव में दुर्गा मंदिर पर आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम,,,

A grand program was organized at the Durga temple in this village of Jalaun.

(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । नवरात्र के पर्व पर भदवा गांव में मां दुर्गे मंदिर पर आयोजित कार्यक्रम में गांव की दो बच्चियों को मूर्ति भैट की गई।
तहसील क्षेत्र के ग्राम भदवा में सिद्ध पीठ मां दुर्गे मंदिर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें गांव की ही दो देवी भक्त कन्याओं को मां दुर्गे कमेटी के तरफ से मां दुर्गे के दरबार की दो मूर्ति भेंट की गई। मालती देवी और रामदेवी ने दोनों कन्याओं को मां दुर्गे की मूर्ति भेंट की। इस दौरान मंदिर पर संगीतमयी भजन संध्या और कीर्तन का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। भक्तों ने मैया के दरबार में जयकारे लगाए। शाम को मंदिर परिसर में भंडारे का भी आयोजन हुआ। जिसमे भक्तों ने जमकर भंडारा चखा। लकार्यक्रम में सीताशरण निरंजन, गुलाब सिंह निरंजन, गोपाल पटेल, अभिषेक पटेल, ओमजी महाराज, शोभित, अखिल, राज आदि ने सहयोग किया।

Leave a Comment