(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)
Jalaun news today । उत्तर प्रदेश के जालौन जनपद के पुलिस अधीक्षक डॉ. ईराज राजा ने शनिवार को छिरिया मलकपुरा चौकी क्षेत्र में पड़ने वाले 28 गांवों के चौकीदारों को भी सम्मानित किया। इस दौरान चौकीदारों को ड्रेस, टार्च, शॉल, सीटी, पगड़ी समेत अन्य जरूरत का सामान भेंट किया।
पुलिस अधीक्षक ने चौकीदारों से अपेक्षा की है कि वह अपने गांवों में आने जाने वालों पर निगाह रखें। यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखता है तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दें। गांवों में अक्सर छोटो, मोटे विवाद होते रहते हैं उन पर भी नजर रखें।




