(ब्यूरो रिपोर्ट)
Orai / jalaun news today । उत्तर प्रदेश के जालौन जनपद के पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा जिले की कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए हर सम्भव प्रयास कर रहे हैं। इसी कड़ी में एसपी जालौन ने बुधवार को कई निरीक्षकों के तवादले किये हैं 8नमे से चार निरीक्षकों को पुलिस लाइन से थानों का प्रभार सौंपा जबकि तीन अन्य निरीक्षकों के साथ ही एक उप निरीक्षक के कायर्क्षेत्र में बदलाव किया गया है।
स्थानांतरित निरीक्षकों में संजय कुमार गुप्ता को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक एट, निरीक्षक भीमसेन पौनिया को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक रामपुरा, निरीक्षक रणविजय सिंह को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक कोटरा, निरीक्षक रामप्रकाश को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक नदीगांव के साथ ही निरीक्षक निगवेंद्र प्रताप सिंह प्रभारी आपरेशन दृष्टि को प्रभारी निरीक्षक रेढ़़र, निरीक्षक अजय ब्रहम तिवारी अतिरिक्त निरीक्षक थाना माधौगढ़ को प्रभारी निरीक्षक सिरसा कलार, निरीक्षक कामता प्रसाद प्रभारी निरीक्षक एट को प्रभारी निरीक्षक थाना कालपी, उप निरीक्षक वरुण प्रताप को थानाध्यक्ष रेढ़र से मीडिया सेल भेजा गया है।




