छठ घाटों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने देर रात निकली लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल,,

Lucknow Mayor Sushma Kharkwal came out late at night to inspect the arrangements of Chhath Ghats.

Lucknow news today । छठ पर्व के अवसर पर राजधानी लखनऊ के घाटों पर पूजा करने आने वालों के लिए किसी प्रकार की कोई कमी ना रह जाए इन व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल शनिवार की देर रात घाटों का निरीक्षण करने के लिए पहुंची। इस अवसर पर लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष इंद्रमणि त्रिपाठी हुआ छठ आयोजक प्रभु नाथ राय भी मौजूद रहे।


मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार छठ महापर्व के अवसर पर यूपी के घाटों में पूरी व्यवस्थाओं को चाक चौबंद करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समीक्षा बैठक करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए थे। और बीते कल प्रदेश के नगर विकास मंत्री ए के शर्मा देर शाम घाटों की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए पहुंचे थे। और उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किए थे । इसी कड़ी में शनिवार की देर रात लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल राजधानी लखनऊ के लक्ष्मण मेला घाट पर पहुंची और उन्होंने वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया ।

ट्वीट कर कही यह बात

इस बात की जानकारी देते हुए लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल ने ट्वीट करते हुए कहा कि लक्ष्मण मैदान स्थल पर छठ माता पूजा की तैयारी में कोई कमी ना रह जाए इसलिए रात्रि 10:00 बजे निरीक्षण किया साथ में लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष इंद्रमणि त्रिपाठी व आयोजन प्रभु नाथ राय भी रहे।

Leave a Comment