यूपी के जालौन में एबीवीपी के प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल हुए परिवहन मंत्री,,कही यह बात

Transport Minister attended ABVP's Pratibha Samman ceremony in Jalaun, UP, said this

कड़ी मेहनत, सच्ची लगन, पक्का इरादा सफलता की कुंजीःदयाशंकर सिंह

Orai / jalaun news today । उत्तर प्रदेश के जालौन जनपद में रविवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा राजकीय मेडिकल कालेज सभागार में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया ।

इसआयोजन के मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह मौजूद रहे।


उरई के राजकीय मेडिकल कॉलेज सभागार में ऑडिटोरियम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह 2023 में मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कड़ी मेहनत सच्ची लगन पक्का इरादा सफलता की कुंजी है। कायर्क्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई उसके बाद स्वागत के लिए अध्यापक मीनाक्षी शुक्ला का संबोधन हुआ उसके बाद कायर्क्रम की मुख्य भूमिका में उपस्थित प्रांत सह मंत्री निर्मल तिवारी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा की नारी शक्ति को आज राष्ट्र की आवश्यकता है। सृष्टि का भजन समस्त नारियों के द्वारा हुआ है दुर्गा और रानी लक्ष्मीबाई दोनों शक्ति का रूप है। छात्र शक्ति, राष्ट्र शक्ति है। रानी लक्ष्मी बाई की जयंती पर आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में जनपद के प्रत्येक विद्यालय के कक्षा 10 और कक्षा 12 के प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करे हुए बच्चों को सम्मानित किया गया। सम्मानित किया गया विक्रम में स्टेट लेवल पर लंबी कूद में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर सम्मनित किया।

परिवहन मंत्री ने छात्रों को सरकार द्वारा शुरू की गई विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने यह भी कहा कि यह मोदी, योगी का युग है और अंतरराष्ट्रीय पटल पर भारत अब मजबूती के साथ खड़ा है। विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिभा दिखाने वालों छात्रों को परिवहन मंत्री ने सम्मानित किया। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदशर्न करने वाले छात्रों की परिवहन मंत्री ने भरसक सराहना करी। कायर्क्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन व मां सरस्वती पर पुष्प अर्पित करके की गई।

इस मौके पर मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के साथ मुख्य वक्ता पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री घनश्याम साही,विशिष्ठ अतिथि प्रान्त छात्रा प्रमुख अरुणा दुबे, विशिष्ठ अतिथि प्रदेश सह मंत्री निर्मल तिवारी, स्वागत अध्यक्ष मीनाक्षी शुक्ला, विभाग संयोजक चित्रांशू सिंह, नगर अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र यादव, नगर सह मंत्री दीपक उपाध्याय, नमो सर आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment