Lucknow news today। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमती नगर विस्तार थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह एक बहुत ही दर्दनाक घटना हुई है । यहां के जनेश्वर मिश्र पार्क के पास में स्केटिंग करने निकले एडिशनल एसपी श्वेता श्रीवास्तव के 9 वर्षीय बेटे को कार ने जोरदार टक्कर मार दी। अचानक हुई इस घटना से वहां हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एडिशनल एसपी के बच्चे की मौत की सूचना पाकर स्पेशल डीजी प्रशांत कुमार व अन्य पुलिस अधिकारी एडिशनल एसपी के घर पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त करते हुए टक्कर मारने वाली गाड़ी को पकड़ने के निर्देश जारी किए हैं।
यह हुई घटना
मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश पुलिस में एडिशनल एसपी के पद पर तैनात श्वेता श्रीवास्तव इंदिरा नगर में रहती है। इनके 10 वर्षीय बेटे नामिश को स्केटिंग का शौक था। उन्होंने स्केटिंग सीखने के लिए एक ट्रेनर भी लगा रखा था । बताया जा रहा है कि आज सुबह इनका 10 वर्षीय बेटा नामिष स्केटिंग करने के लिए निकला था इसी दौरान जी 20 रोड पर निकली तेज रफ्तार कार ने नामिस को टक्कर मार दी अचानक हुई इस घटना से वहां हड़कंप मच गया बच्चे को ब्लीडिंग होने लगी आनन फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे अमृत घोषित कर दिया।
कार की तलाश में जुटी 5 टीमें

स्पेशल डीजी प्रशांत कुमार ने बताया कि बच्चे को टक्कर मारने वाली कार व चालक को पकड़ने के लिए पांच टीमों को लगाया गया है और सीसीटीवी की मदद से उसकी तलाश की जा रही है।




