(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । पूरे प्रदेश में चार प्रतिशत से ज्यादा तैलिक समाज की जनसंख्या है किंतु तैलिक समाज शैक्षिक राजनैतिक क्षेत्र में अत्याधिक पिछड़ा है। यह बात प्रदेश के नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर (गुरू) ने नगर में आयोजित एक समारोह में कही। उन्होंने 25 नवंबर को साहू राठौर परनामी तैलिक समाज की रमाबाई पार्क लखनऊ में होने वाली रैली में समाज के लोगों से पहुंचने की अपील की है।
साहू राठौर परनामी तैलिक महासभा के तत्वावधान में मां कर्माबाई रामजानकी मंदिर में राजेंद्र प्रसाद साहू की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उत्तर प्रदेश शासन के नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर (गुरु) मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि राजन साहू उपस्थित रहे। इस दौरान मुख्य अतिथि ने समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि तैलिक समाज व अन्य पिछडे दलित समाज का किसी भी राजनैतिक पार्टियों ने आज तक कोई हित नहीं किया केवल तैलिक समाज को भ्रमित कर वादों का झुनझुना पकड़ाते रहे। जबकि हमारी भारतीय जनता पार्टी का नारा ही सबका साथ सबका विकास के साथ समाज के सबसे पिछडे वर्ग व जाति को आगे लाना और अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक मदद पहुंचाना रहा है और रहेगा। पूरे प्रदेश में चार प्रतिशत से ज्यादा तैलिक समाज की जनसंख्या है किंतु तैलिक समाज शैक्षिक राजनैतिक क्षेत्र में अत्याधिक पिछड़ा है। इसीलिए तैलिक समाज को जगाने और उनमें राजनैतिक चेतना जगाने के साथ अपना राजनैतिक अधिकार पाने के लिए अपनी ताकत दिखानी होगी। इसलिए आपसी मतभेद भुलाकर साहू राठौर, परमामी, मोदी, जयसवाल, गुप्त उपनाम की जगह तैली या तैलिक समाज के रूप में संगठित होकर 25 नवम्बर को लखनऊ में होने वाली रैली में भारी संख्या में समाज के लोग रैली में हिस्सा लें।
कार्यक्रम का संचालन साहू राठौर परनामी तैलिक महासभा के महामंत्री हरीशंकर साहू ने किया। इस मौके पर जिला संयोजक जयनारायण साहू, सहसंयोजक संजय राठौर, हरीशंकर साहू, राजेंद्र साहू अध्यक्ष, एनडी साहू, संजू साहू, यशवंत गोपी, दयाराम दाऊ, रामप्रकाश कनूनगो, गंगाराम, कृपाशंकर, डॉ. विजयलक्ष्मी, रामप्रकाश, अरविंद, राजेंद्र, हिमांशु पवन, लालजी मास्टर, राजेंद्र लालू, ओमप्रकाश नेता, भगवानदास, रामहेत, किशुन मुनीम, जयनारायण राठौर, योगेंद्र, संजीव, चन्द्रभान, सुशील, लोकेंद्र, श्रीपाल, अरविंद, राजकुमार, अनूप, सतीश, धर्मेंद्र, मानसिंह, शिवराम, रामकेश साहू, शिवनारायण, संदीप, निखिल, मुखिया, संजीव, राहुल, भीकम, मिंटू ठाकुरदास आदि मौजूद रहे।






