(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । जालौन नगर के ऐतिहासिक मुरलीमनोहर तालाब स्थित श्रीगोवर्धन गोशाला में गोपाष्टमी का पर्व हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर गोसेवकों द्वारा सामूहिक रूप से गाय व बछड़ों की पूजा-अर्चना की गई। इसके अलावा कार्यक्रम में गाय के सामाजिक, आर्थिक एवं आध्यात्मिक लाभ के बारे में भी लोगों को बताया गया। कार्यक्रम के अंत में समिति द्वारा गो सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
गोपाष्टमी के महापर्व पर गोरक्षा अभियान, गोसंपदा संरक्षण शोध संस्थान एवं सुरभि संदेश के संयुक्त तत्वावधान में नगर के ऐतिहासिक मुरली मनोहर तालाब स्थित श्रीगोवर्धन गोशाला में उत्साहपूर्वक गोपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके उपरांत गो-गोपाल दर्शन व गो-ग्रास वितरण भी हुआ। पंडित पीयूष महंत की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप ब्लॉक प्रमुख रामाराजा निरंजन, विशिष्ट अतिथि आरएसएस के ग्रो ग्राम प्रभारी महेशजी, पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत मित्तल, प्रवीण जादौन, रामशरण विश्वकर्मा, गिरीश गुप्ता आदि के साथ गोसेवकों व उपस्थित महिलाओं ने वैदिक रीति से गाय व बछड़ों की सामूहिक पूजा-अर्चना की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने गोपालन की महत्वता के बारे में लोगों को परिचित कराया। उन्होंने लोगों में गोसेवा का भाव जागृत करते हुए घरों से गो ग्रास निकालने की अपील की। गो संपदा संरक्षण शोध संस्थान के संस्थापक अनिल शिवहरे ने गाय के सामाजिक,आध्यात्मिक एवं आर्थिक लाभ के बारे में बताते हुए आज के समय में गो-पालन की आवश्यकता पर बल दिया। कहा कि यदि हमारे अंदर से गो-सेवा का भाव चला गया, तो मानव जीवन का विनाश सुनिश्चित है। कवि महेंद्र पाटकार ने कविता के माध्यम से गायों के दर्द को बयां किया। प्रवीण जादौान ने गोपाष्टमी पर्व की महत्ता बताते हुए उससे प्राप्त होने वाले दुग्ध, दही व घी को अमृत समान बताया। अंत में गो सेवा के कार्य में उत्कृष्ट योगदान करने वाले गोपालजी पुरवार, रामजी ताम्रकार व गोवंश के लिए निशुल्क दवा एवं उपचार करने वाले डॉ. गजेंद्र को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। अंत में राजा सिंह सेंगर ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर श्यामजी गुप्ता, रामशरण विश्वकर्मा, मनोज गुप्त, लालन ताम्रकार, मधु पांडेय, सतीश सिंह सेंगर, शशिकांत द्विवेदी, थोपन यादव, भूरे मामा, सुरेश राव डेंगरे, अभय सिंह राजावत, शैलेंद्र सिंह कुशवाह, दीपक गुबरेले, अनिल गुप्ता, लोकेंद्र महंत, अंगद सिंह कछवाह आदि मौजूद रहे।
-जालौन। गोपाष्टमी के पर्व पर नवदुर्गा सेवा समिति के संरक्षक शैलेंद्र सिंह कछवाह व अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि समिति में 11 पदाधिकारी हैं। समिति के सभी 11 पदाधिकारी एक एक गाय को गोद लेकर अपने घर पर रखकर उनकी सेवा करेंगे। उनकी सभी व्यवस्थाएं पदाधिकारी स्वयं से वहन करेंगे।






