(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । व्यापारियों की समस्याओं को लेकर बागवान समाज सेवा समिति के अध्यक्ष ने पांच सूत्रीय मांग पत्र एसडीएम को सौंपा है। अध्यक्ष ने एसडीएम से व्यापारियों की समस्याओं का समाधान कराने की मांग की है।
बागवान समाज सेवा समिति के अध्यक्ष अशफाक राईन समेत मंडी के व्यापारी अब्दुल हमीद, सुलेमान, हाजी लल्लू, मुहम्मद अलीम, अशरफ, कसीम आदि ने एसडीएम सुरेश कुमार को पांच सूत्रीय मांग पत्र देकर बताया कि इस समय मंडी परिसर में अन्ना जानवरों की भरमार हो गई है। मंडी में एक सैंकड़ा से अधिक जानवर विचरण कर रहे हैं। अन्ना जानवरों को रोकने के लिए मंडी प्रशासन द्वारा तैनात किया गया कर्मचारी अपने दायित्व का निर्वहन नहीं कर रहा है। मंडी परिसर में प्रकाश व्यवस्था आदि के 17 लाख का बजट आने के बाद कई महीने बीत गये हैं लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं हुआ है। चार वर्ष पूर्व में आंधी के कारण दुकानों के टिनशैड उखड़ गए थे। उनकी अभी तक मरम्मत नहीं कराई गई है। सब्जी मंडी में पाइपलाइन न होने के बाद भी सब्जी विक्रेताओं से वाटर टैक्स वसूल किया जा रहा है। आरोप लगाया कि ठेकेदार ने मंडी परिसर में काम करने के 70 वर्षीया वृद्ध को काम रख लिया है। अधिक उम्र के चलते वह काम नहीं कर पा रहे हैं, ऐसे में काम प्रभावित हो रहा है। आदि लोग सम्मलित रहे।






