(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । जालौन नगर की पुलिस ने गैर कानूनी व आपराधिक घटनाओं में लिप्त दो लोगों के खिलाफ गुंडाएक्ट की कार्रवाई की संस्तुति के लिए रिपोर्ट एसपी को भेजी है।
अपराध पर नियंत्रण करने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है और अपराधियों पर कानूनी कार्रवाई करने में लगी हुई है। कोतवाली प्रभारी विमलेश कुमार ने बताया कि समाज विरोधी व गैर कानूनी कार्यों के अलावा गुंडागर्दी कर लोगों में दहशत फैलाने के आरोप में राघवेंद्र उर्फ छोटू निवासी हीरापुर व राघव मिश्रा निवासी चुर्खीबाल के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की जा रही है। जिसके लिए रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। गुंडा एक्ट की कार्रवाई के लिए रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक को संस्तुति के लिए भेजी जा रही है।





