रंजिश के चलते मारपीट करने का आरोप,,मामला दर्ज,,

Allegation of assault due to rivalry, case registered.

(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । जालौन कोतवाली क्षेत्र में रंजिश के चलते दो लोगों ने मिलकर गांव के ही एक व्यक्ति के साथ गाली, गलौज व मारपीट कर जान से मारने की धमकी दे डाली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिकरीराजा निवासी राजबहादुर ने पुलिस को बताया कि उनके गांव के ही राजकुमार उर्फ डालचंद्र और विश्वनाथ उससे रंजिश मानते हैं। रंजिश के चलते अक्सर विवाद करते रहते हैं। शांति बनाए रखने के लिए वह शांत रहता है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि मंगलवार को वह गांव में जा रहा था। तभी रास्ते में उक्त दोनों मिल गए और उसके साथ गाली, गलौज करने लगे। मना करने पर उन्होंने लाठी, डंडों से मारपीट शुरू कर दी। जिसमें उसे चोटें आई हैं। पीड़ित ने बताया कि मारपीट के बाद दोनों जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पीड़ित का चिकित्सकीय परीक्षण कराकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं, पीड़ित को गंभीर चोटें आने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

Leave a Comment