जालौन जनपद में दर्दनाक हादसा : बच्चों से भरी स्कूली मैजिक ने विद्युत पोल में मारी जोरदार टक्कर,, कई बच्चे घायल

Tragic accident in Jalaun district: School magic full of children collided with an electric pole, many children injured.

सूचना मिलते ही डीएम, एसपी मौके पर

Konch / jalaun news today । ग्रामीण अंचलों के कोंच में पढ़ने वाले बच्चों को उनके घरों से लेकर बुधवार की सुबह स्कूल ले जा रही वैन अनियंत्रित होकर हाईटेंशन लाइन के विद्युत पोल से जा टकरा गई जिसमें ड्राइवर सहित लगभग 13 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन एंबुलेंस बुलाकर घायलों को सीएचसी और प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया जिन्हें प्रथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के अलावा झांसी और ग्वालियर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि हादसा इतना जबरदस्त था कि वैन खंदक में चली गई, गनीमत यह रही कि वह पोल के स्पोटर से जाकर टिक गई वरना गाड़ी पलट जाती और इससे भी बड़ा हादसा हो जाता। घटना की सूचना पर विधायक मूलचंद्र निरंजन, जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडे तथा पुलिस अधीक्षक डॉ ईराज राजा ने भी सीएचसी पहुंच कर स्थिति की जानकारी ली तथा अधीनस्थों को जरूरी दिशा-निदेर्श दिए। बताया जा रहा है कि ग्वालियर रेफर हुए अथर्व की हालत नाजुक बताई जा रही है, ट्रामा सेंटर में उसका उपचार चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक स्कूली बच्चों को लेकर जा रही मैक्सो गाड़ी के ड्राइवर की बड़ी लापरवाही से यह बड़ा हादसा हुआ है जिसने कोहराम मचाकर कर रख दिया। कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम फुलेला व हिंगुटा के स्कूली बच्चों को लेकर सूरज ज्ञान विद्यालय ले जा रही मैक्सो गाड़ी कैलिया बाईपास पर श्मशान घाट के पास अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गई जिसमें ड्राइवर सहित 13 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां से गुजरने वाले लोगों और श्मशान घाट पर अस्थि संचय कर रहे लोगों ने राहत और बचाव कार्य में काफी मदद की, आनन फानन में उन्होंने एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। कुछ घायल बच्चों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया गया है कि मैक्सो गाड़ी में 18 बच्चे सवार थे। जैसे ही बच्चों के अभिभावकों को हादसे की जानकारी हुई तो वे घटना स्थल और फिर अस्पतालों में पहुंचे। बच्चों की स्थिति देख वहां कोहराम मच गया। वहां बच्चों को देखने के लिए जमावड़ा लग गया। गंभीर रूप से घायल चालक आशीष पुत्र मोहरसिंह निवासी देवगांव को झांसी व अथर्व को ग्वालियर तथा अन्य पांच बच्चों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। एसडीएम अतुल कुमार, सीओ रामसिंह, कोतवाल नागेंद्र कुमार पाठक, एसएसआई उदय प्रताप सिंह, सागर चौकी इंचार्ज बलराम शर्मा मंडी चौकी इंचार्ज नीतीश कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए थे।

सूचना मिलते ही डीएम राजेश कुमार पांडे तथा पुलिस कप्तान डॉ. ईराज राजा भी मौके पर पहुंच गए थे। डीएम ने कहा है कि संबंधित विद्यालय से पूरी जानकारी लेने के बाद दोषियों के खिलाफ विधिक कारर्वाई करने के निर्देश एसडीएम को दिए गए हैं। क्षेत्रीय विधायक मूलचंद्र निरंजन भी अस्पताल पहुंचे और घायलों के बारे में जानकारी करते हुए अभिभावकों को ढाढस बंधाया। इस घटना को लेकर विद्यालय के प्रबंधक अंकुर यादव का कहना है कि मैक्सो गाड़ी विद्यालय की नहीं है, उसमें उनके विद्यालय के बच्चे बैठे थे। बाहर से अभिभावकों ने ही गाड़ी लगाई थी। ड्राइवर का ड्राईविंग लाइसेंस और गाड़ी की फिटनिस दोनों कंपलीट हैं। उन्होंने चालक पर लगे लापरवाही के आरोपों पर कहा, इस प्रकार की कभी कोई शिकायत उनके संज्ञान में नहीं लाई गई है, अगर उन तक शिकायत आती तो उस ड्राइवर की सेवा समाप्त भी कर दी जाती।

सड़क हादसे में घायल छात्र

बुधवार सुबह हुए सड़क हादसे में जो लोग घायल हुए हैं उनमें चालक आशीष उम्र 25 पुत्र मोहरसिंह निवासी देवगांव, कक्षा यूकेजी का अथर्वउम्र 7 पुत्र अनिल, कक्षा 12 का विक्की उम्र 17 पुत्र रविन्द्र कुमार, कक्षा 4 की सोमिया उम्र 10 पुत्री अनिल कुमार, कक्षा 3 का सोनू उम्र 8 पुत्र अजीज, सूयांर्श उम्र 7 पुत्र पुष्पेंद्र, कक्षा 4 की मानवी उम्र 9 पुत्री पुष्पेंद्र पटेल, माधव पुत्र रजनीकांत, कक्षा 6 का अनिरुद्ध उम्र 12 पुत्र शत्रुघन, सौहिल उम्र 11 पुत्र अजीज, तानिष उम्र 6 पुत्र रजनीकांत, गजराज उम्र 6 पुत्र यशपाल, रितेश उम्र 13 पुत्र अनिल कुमार, कक्षा 9 का कातिर्क उम्र 14 पुत्र हरिओम पटेल, शिवम उम्र 14 पुत्र गंगाराम निवासीगण ग्राम फुलेला व कक्षा 8 का अंशुल कुमार उम्र 13 पुत्र यशपाल सिंह निवासी हिगुटा।

बच्चे बोले चालक आईफोन लगाकर चला रहा था गाड़ी

बच्चों और उनके अभिभावकों ने बताया कि गाड़ी का ड्राइवर कानों में हैडफोन लगाकर गाड़ी चला रहा था। उसको ऐसा करने से मना भी किया गया लेकिन वह अपनी धुन में मस्त था। अभिभावकों की अगर मानें तो ड्राइवर नशेड़ी टाइप का है जिसकी शिकायत भी उन्होंने स्कूल प्रशासन से की लेकिन उसे बदला नहीं गया।

डीएम, एसपी बोले दोषियों पर होगी सख्त कार्यवाही

कस्बा कोंच में कैलिया बाईपास के पास मैजिक ने लोहे के 11 हजार का पोल टूटने से बचा गया जिससे बड़ा हादसा होने टल गया। मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी राजेश पाण्डेय ने कहा कि पूरी घटना के बारे में विस्तृत जांच पुलिस द्वारा करायी जायेगी और जो भी दोषी होगा उनके विरुद्ध कड़ी कायर्वाही अमल में लायी जायेगी। वहीं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने कहा कि स्कूल में लगी मैजिक गाड़ी के बारे में एआरटीओ से पूरी जानकारी लेकर अग्रिम कायर्वाही अमल में लायी जायेगी।

Leave a Comment