वोटर चेतन महाभियान में घर-घर दस्तक देेकर बनवाये नए मतदाता

Orai / jalaun news today । उत्तर प्रदेश के जालौन जनपद में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के द्वारा वोटर चेतन महा अभियान की बैठक एक गेस्ट हाउस पर संपन्न हुई बैठक के मुख्य अतिथि कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के प्रभारी विधान परिषद सदस्य प्रदेश के महामंत्री अनूप गुप्ता रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष उर्विजा दीक्षित ने की।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने बताया कि 25 व 26 नवंबर एवं 2 व 3 दिसंबर को मतदाता बनाने का विशेष अभियान चलाया जाएगा जिसमें सभी बूथों पर बीएलओ बैठेंगे जिसमें भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता प्रत्येक बूथों पर अपनी दो टोली बनाकर रहेंगे जिसमें प्रथम टोली का कार्य घर घर जाकर फार्म 6 भरवाकर बीएलओ के पास जमा करे तथा दूसरी टोली का कार्य है कि वह बूथ पर बैठकर आम जनता की वोट बनवाने में तथा ऑनलाइन करवाने में मदद करेंगे जिससे लोकतंत्र के पर्व को मजबूती मिलेगी । जनपद जालौन के नव नियुक्त जिला प्रभारी अशोक जाटव ने बताया कि 27 नवंबर को किसान मोर्चा द्वारा कैंप लगाकर वोट बनाए जाएंगे 28 व 29 नवंबर को युवा मोर्चा द्वारा सभी डिग्री कॉलेज आईआईटी कोचिंग सेंटर में जाकर कैंप लगाकर वोट बनाने है आईटी और सोशल मीडिया के कार्यकर्ता सभी बूथों पर जाकर आमजन लोगों की ऑनलाइन फार्म भरवाने में मदद करेंगे। मुख्य रूप से उपस्थित जिला प्रवासी पूर्व जिलाध्यक्ष झांसी जमुनादास कुशवाहा, सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा विधायक मूलचंद्र निरंजन, जेडीसी चेयरमैन बृजभूषण मुन्नू, पूर्व विधायक संतराम सेंगर, नरेंद्र पाल सिंह जादौन पूर्व विधायक, पूर्व जिलाध्यक्ष नागेंद्र गुप्ता, भगवती शरण शुक्ला, जिला महामंत्री दिलीप दुबे, अग्निवेश चतुर्वेदी विवेक कुशवाहा, रविंद्र प्रताप, रामानुग्रह राजावत, देवेंद्र यादव, मनोज पालीवाल, वीरेंद्र निरंजन, हरेंद्र विक्रम, शक्ति गहाई, मनोज यादव सभी 19 मंडल अध्यक्ष मंडल प्रभारी एवं वोटर चेतना अभियान में लगाए प्रभारीगढ़ उपस्थित रहे।





