जालौन में आयोजित हुआ सर्वजातीय विवाह,,11 जोड़ों का रीति रिवाज से सम्पन्न हुआ विवाह

All caste marriage organized in Jalaun, 11 couples got married as per customs.

(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । जालौन नगर में न्यू बुंदेलखंड फाउंडेशन के तत्वाधान में सर्वजातीय विवाह सम्मेलन का आयोजन औरैया रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में संपन्न हुआ। जिसमें 14 वर वधुओ ने एक दूसरे के साथ जय माल डालकर जीवन भर साथ रहने की कसमें खाई। इस दौरान 11 हिंदू जोड़ो ने अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए तो वहीं तीन मुस्लिम जोड़ों ने निकाह कबूल किया।
औरैया रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में बुंदेलखंड फाउंडेशन के तत्वाधान में सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें 11 हिंदू जोड़ों के साथ मुस्लिम जोड़ों ने अपने-अपने रीति रिवाज के अनुसार विवाह संपन्न कराया। जिसमें राबिया ने सलीम से और चांद ने अली खान के साथ निकाह कबूल किया। संध्या देवी ने रविंद्र, अंजलि ने रवि, जागृति ने राधा मोहन, शिल्पी ने संगम, पल्लवी ने मोहन और प्रिया ने महावीर को जयमाला पहनकर अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए। आयोजक रामजी सोनी अमीटा व आशीष सोनी के साथ कार्यक्रम सहयोगी इरशाद खान, हरिश्चंद्र वर्मा, आशीष सोनी, मंडल महामंत्री पिछला मोर्चा अनुराग सोनी, युवा क्रांति मंच सोनू राठौर नियामतपुर, चंद्रभान शास्त्री खकसीस, शशिमोहन पचौरी आदि ने सभी वर वधुओं को शुभाशीष देते हुए प्रमाण पत्र दिए। अंत में दान दहेज देकर दुल्हनों को नम आंखों से विदाई दी गई।

Leave a Comment