(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । जालौन नगर में गुरुवार को श्रीसंकीर्तन सेवा समिति के तत्वावधान में 23वीं संकीर्तन यात्रा निकाली गई। नगर की सड़कों पर निकाली गई यात्रा में भक्त हरि कीर्तन पर थिरकते दिखे और हरिनाम के जयकारे लगाते रहे।
गुरुवार को द्वारकाधीश मंदिर परिसर से 23वीं श्रीहरि कीर्तन की यात्रा शुभारंभ हुआ। द्वारिकाधीश मंदिर में पूजन के बाद भगवान श्रीलक्ष्मी नारायण का पूजन महंत विजयरामदास एवं मथुरा से पधारे संत मौनी बाबा ने किया और उन्हें रथ पर विराजित किया। द्वारिकाधीश मंदिर से शुरू हुई श्रीहरिनाम संकीर्तन यात्रा बड़ी माता मन्दिर भगवती मिश्रा के मन्दिर से छोटी माता, मुंबई वाले, लालजी दास महंत से आयुर्वेदिक अस्पताल में स्थित शिव मंदिर, गणेश जी, मलंग दास बाबा के मंदिर से होती हुई मोहल्ला गढ़ा में लक्ष्मी नारायण मंदिर बावड़ी वाले में पहुंची तथा हरी नाम संकीर्तन यात्रा ने विश्राम लिया।यहां पर भक्तों को फलाहार वितरित किया गया। श्री हरिनाम संकीर्तन यात्रा का समापन लक्ष्मीनारायण मंदिर पुरानी नझाई में समापन हुआ। इस मौके पर समिति के सदस्य पीला कुर्ता धोती अंगवस्त्र व सदरी पहने हुए चल रहे थे साथ ही बड़ी संख्या में भागवत प्रेमी नर नारी और बच्चे हरिनाम संकीर्तन करते हुए चल रहे थे। इस मौके पर सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, रामेंद्र सिंह बनाजी, ब्लाक प्रमुख रामराजा निरंजन, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत मित्तल, वाचस्पति मिश्रा, रामशरण विश्वकर्मा, विनोद श्रीवास्तव, योगेंद्र राठौर, महेंद्र कौशल, भगवती मिश्रा, त्रिलोकी नाथ गुप्ता, गिरीश गुप्ता, महेंद्र पाटकार, सतीश सेंगर, सुरेश हूंका, केसी पाटकार, पवन अग्रवाल आदि भक्त उपस्थित रहे।





