(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । जालौन नगर में यातायात माह के तहत सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने एवं दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं उपाय से स्कूली बच्चों को जागरूक करने का अभियान चल रहा है। महाराणा प्रताप साइंस एकेडमी इंटर कालेज में प्रबंधक ने बच्चों को यातायात के नियमों को समझाया और पालन करने के लिए प्रेरित किया।
प्रबंधक मंगल सिंह चौहान ने छात्रों को बताया कि नगर में नाबालिग बच्चों को वाहन दौड़ाते देखा जा रहा है जो नियम विरूद्ध है और बच्चों के जीवन से खिलवाड़ भी। ऐसे बच्चों के अभिभावकों के खिलाफ कार्यवाही का प्रावधान है, इसलिए आप लोगों ऐसा न करें। यातायात नियमों का पालन किसी डर या भय से नहीं, बल्कि मन से करें। अपने अभिभावकों से बात करें और उन्हें समझाएं कि सड़क पर यात्रा नियमों का पालन करने से निश्चित रूप से दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगेगा। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को सड़क पर प्रवेश करने के नियम और चलने के नियम, यातायात संकेत, सड़क दुघर्टना के कारण, निवारण के साथ-साथ मोटर व्हीकल एक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी दी। छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति निष्ठावान होने की अपील की और कहा कि अपने पालकों एवं आसपास रहने वाले लोगों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें। इस मौके पर प्रधानाचार्य रघुवीर सिंह राजावत, रणजीत सिंह राजावत, जहीर अली, आशीष, कमल निरंजन, शैलजा, निधि, साक्षी, पूनम, मुबाशिरा, सविता, राजीव, अनुपमा, चंद्रभूषण, नंदराम आदि मौजूद रहे।





