
UP news today। उत्तर प्रदेश में चल रहे विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन गुरुवार को उस समय पूरा सदन ठहाकों से गूंज उठा जब समाजवादी पार्टी के विधायक स्वामी ओमवेश सदन में बोल रहे थे । दरअसल सपा विधायक स्वामी ओमवेश ने कुछ बातें ही ऐसी कहीं की उनकी बातों को सुनकर वहां पर पूरा माहौल ही हंसी ठहाकों से गूंजने लगा। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को संबोधित करते हुए कहा कि अध्यक्ष जी मैने आपको कल महान कहा था तो आपने मेरा वह काम करा दिया उसके लिए मैं उसके लिए आपका बहुत शुक्रगुजार हूं । इसी वजह से आपने मेरा वह काम करा दिया सपा विधायक के कहने का तरीका ही ऐसा था कि पूरा सदन ठहाकों से गूंज उठा । आगे बोलते हुए उन्होंने जब खुद के डेंगू होने की बात कही और उस बात के बाद जब उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने उनसे डेंगू बुखार के बारे में जब हाल-चाल पूछ तो मुख्यमंत्री ने कहा कि एक मच्छर ने आपको बीमार कर दिया तो उन्होंने आगे कहा कि दूसरे ही दिन उनका बुखार उतर गया शायद मच्छर उनकी यह बात जान गया था कि अगर नहीं भागा तो मुख्यमंत्री जी उनके यहां बुलडोजर चलवा देंगे । उनकी यह बात सुनकर पूरा सदन ठहाकों से फिर गूंजने लगा। सुनिए पूरी बात जो सपा विधायक ने कही





