सेवानिवृत्त हुए सीओ जालौन,, नगरवासियों ने किया विदाई समारोह,,

CO Jalaun retired, residents held farewell ceremony

(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । सरकारी सेवा में आने के बाद सेवानिवृत्ति तो होनी तय है। पुलिस की सेवा से सेवानिवृत्ति के बाद भागदौड़ भरी जिंदगी से आराम तो मिलता है। लेकिन काम और साथियों की कमी खलती ही है। यह बात ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन ने सीओ रविंद्र गौतम के रिटायरमेंट पर कोतवाली में आयोजित समारोह में कही।
जालौन सर्किल के सीओ रविंद्र गौतम ने 17 अक्टूबर 1990 को पुलिस सेवा में ज्वाइन किया और लगभग 33 वर्ष की सर्विस के बाद 30 नवंबर शुक्रवार को उनकी सेवानिवृत्ति का दिन था। उनकी सेवानिवृत्ति पर कोतवाली में भव्य विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मौजूद ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन ने कहा कि नौकरी पाने वाले दिन ही सेवानिवृत्ति का दिन भी तय हो जाता है। लेकिन इस बीच आप काम कैसे करते हैं। वही याद किया जाता है। श्रवण कुमार द्विवेदी ने कहा कि पुलिस की सेवा वाकई में कठिन है। क्योंकि कब कहां कैसी परिस्थिति में ड्यूटी करना पड़े कोई नहीं जानता है। पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत मित्तल ने कहा कि नगर की जनता सीओ रविंद्र गौतम के कार्यकाल को याद रखेगी।

एसडीएम सुरेश कुमार ने कहा कि उनका साथ प्रेरणादायी रहा। अपनी सेवाकाल के अंतिम दिन तक जिस सजगता से उन्होंने अपने कार्यों को अंजाम दिया वह प्रेरणा देता रहेगा। नवगंतुक सीओ रामसिंह आजाद ने कहा कि वह युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं युवा अधिकारी उन्हें देखकर सीख सकते हैं। कोतवाल विमलेश कुमार ने कहा कि उन्होंने हमेशा ही अभिभावक की तरह निर्देश दिए हैं। उनके अनुभव की कमी निश्चित ही खलेगी। अंत में सीओ रविंद्र गौतम ने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद आराम तो मिलता ही है। लेकिन पुलिस की नौकरी का रोमांच व साथियों की कमी तो खलती ही है। नगर की जनता के साथ बिताए पल याद रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन प्रिंस द्विवेदी ने किया। अंत में मौजूद लोगों ने फूल मालाएं पहनाई और शॉल, श्रीफल व अन्य उपहार देकर उन्हें विदा किया। इस मौके पर चौकी प्रभारी गोविंद सक्सेना, छिरिया मलकपुरा चौकी प्रभारी राजकुमार पांडेय, महिला चौकी प्रभारी मधु देवी, कुठौंद इंस्पेक्टर कमलेश प्रजापति, दीपू त्रिपाठी, रामशरण विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment