(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । जन समस्याओं को मौके पर निस्तारण के लिए तहसील सभागार में एसडीएम सुरेश कुमार व सीओ रामसिंह की उपस्थिति में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में पंजीकृत हुई 15 शिकायतों में तीन शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।
तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन एसडीएम सुरेश कुमार व सीओ राम सिंह की उपस्थिति में हुआ। जिसमें 15 फरियादियों ने पहुंच कर अवैध कब्जा, मारपीट, बिजली, अतिक्रमण की शिकायतें दर्ज कराई। सुधीर पुरवार, पंकज पुरवार निवासी मोहल्ला कटरा ने नारोभास्कर में सब्जी मंडी तिराहा पर विपक्षियों द्वारा व्यवसायिक इमारात के अग्गा एवं निकास पर अवैध रूप से ढाला रखकर अतिक्रमण करने की शिकायती दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि वह दो माह से लगातार संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत कर रहे हैं लेकिन अब तक शिकायत का निस्तारण नहीं हुआ है। इसके अलावा भी 15 फिरियादियों ने शिकायतें दर्ज कराईं। जिनमें समाज कल्याण विभाग की चार, पुलिस व राजस्व की तीन तीन, नगर पालिका की दो, पूर्ति, विकास व बिजली विभाग की एक एक शिकायत पंजीकृत हुई। जिनमें समाज कल्याण विभाग की तीन शिकायतों का मौक़े पर निस्तारण कर दिया गया। इस मौके पर तहसीलदार एसके मिश्रा, बीईओ शैलजा व्यास, नायब तहसीलदार गौरव कुमार, ईओ सीमा तोमर, एसडीओ कौशलेंद्र सिंह, जेई जल संस्थान आलोक श्रीवास्तव, पूर्ति निरीक्षक अजीत कुमार, मंडी सचिव वीरेंद्र कुमार, डॉ. राजीव दुबे, कोतवाल विमलेश कुमार आदि मौजूद रहे।





